जांजगीर चांपा, 01 मार्च,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या इन सी एफ 2023 स्कूल एजुकेशन के अनुरूप विज्ञान मेला ( National Science Day ) के आयोजन समग्र शिक्षा से प्राप्त निर्देश के तहत किया गया जिसमे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सागरपारा अमोरा अकलतरा जांजगीर चांपा के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित कर अपने प्रतिभा के अनुरूप वैज्ञानिक सोच विकसित किया। इस अवसर पर शासकीय कुंवर भुवन भास्कर सिंह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सक डॉ स्वप्निल दुबे जी के मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों के मॉडल ( National Science Day ) को देखकर मंत्र मुग्ध हो गए और छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्वक अध्ययन अध्यापन कराने हेतु प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विज्ञान शिक्षण ( National Science Day ) का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में अवलोकन, प्रश्न पूछने ,प्रयोग ,अनुमान लगाने ,परीक्षण करने ,एवं निष्कर्ष निकालने जैसी वैज्ञानिक क्षमताओं का विकास करना है ठीक उसी प्रकार से शाला के छात्र छात्राओं के द्वारा वैज्ञानिक सोच को विकसित करने हेतु अपना मॉडल प्रदर्शित किया है।
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि हमारे शाला के शिक्षकों के मार्गदर्शन पर माध्यमिक शाला में स्कूल एजुकेशन के तहत विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने एवं विभिन्न प्रयोग ( National Science Day ) को मूर्त रूप से प्रदर्शित करने से बच्चों में आत्म विश्वास उत्पन्न होती है और एक वैज्ञानिक सोच विकसित होता है जिससे हम बच्चों के कार्य के अनुरूप भविष्य में नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अवश्य सफल होंगे। संकुल केंद्र अमोरा के संकुल प्रभारी आशीष मिश्राजी ने बच्चों से विज्ञान के मॉडल से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न किया ( National Science Day ) और उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो उनके द्वारा शत प्रतिशत योगदान दिया जायेगा।बच्चों के मॉडल को उन्होंने खूब सराहा और प्रोत्साहन ( National Science Day ) के रूप में चाकलेट ,पेन कापी इत्यादि दिया।

गणित विषय ( National Science Day ) के व्याख्याता पुरबल देवांगन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान की तरह गणित के प्रति रुचि जागृत करने हेतु इसी प्रकार से गणित मेला का आयोजन भी प्रत्येक शालाओं में कराया जाना चाहिए ताकि मॉडल प्रदर्शित कर बच्चों को गणित सरल एवं रुचिकर लगे।पूरे विज्ञान मेला कार्यक्रम के संयोजक शाला की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रमा प्रधान एवं विज्ञान विषय के शिक्षक शैलेन्द्र कुंभकार के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने विज्ञान का मॉडल ( National Science Day ) प्रदर्शित किया था।शाला के शिक्षक जनीकांत धीवर धनेश राम वर्मा श्रवण भानू योगेंद्र राय सुनील शर्मा सरिता निर्मलकर अभिषेक तिवारी अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन सहित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अकलतरा के नर्स एवं स्टाफ के साथ अशासकीय विद्यालय रामप्रसाद के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं ने विज्ञान मेला ( National Science Day ) के सेल्फी लेकर का आनंद उठाया।
