नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित एक संस्कृत श्लोक साझा किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्लोक का अर्थ:
मैं भगवान श्री कृष्ण, जो गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले हैं, जो ब्रजवासियों के प्राणप्रिय हैं, जिनका पराक्रम सत्य और अचूक है तथा जो अपने भक्तों के भय को दूर करने वाले हैं, उनकी वंदना करता हूँ।
पर्व का महत्व
यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है, जो दीपावली के अगले दिन पड़ता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की भारी बारिश से रक्षा की थी और देवराज इंद्र के अभिमान को तोड़ा था।
इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के साथ-साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने की परंपरा है।
