- प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य
भोपाल, 08 जून, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना के साथ विगत 12 वर्ष में गरीब कल्याण के लिए ठोस कार्य किया है। उनके निर्देशन में प्रत्येक मंत्रालय जनहित में सक्रिय है। हर गरीब का अधिकार सीधे उसके हाथों तक पहुंचाया गया है। इसी का परिणाम है कि देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनसे नागरिकों का जीवन सार्थक बना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से सभी पात्र राशन कार्ड धारकों नि:शुल्क खाद्यान्न, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में सार्वजनिक स्वच्छता के अभियान से स्वच्छ भारत के निर्माण का कार्य हो रहा है। बड़े पैमाने पर शौचालयों का निर्माण हुआ है। डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार हुआ है। इस दिशा में डीबीटी एक युगांतकारी पहल है। इस व्यवस्था से हितग्राहियों को पारदर्शी ढंग से उनके हक की राशि का भुगतान सुचारु रूप से किया जा रहा है। इससे करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अतुलनीय प्रयास जारी हैं। जनभागीदारी से इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
