
- 8 मार्च को शाम 7 बजे से शिव पार्क शिवनगर खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में होगा अयोजन।
- कवि सम्मेलन में आने वाले प्रख्यात कवियों में डॉक्टर सर्वेश अस्थाना (लखनऊ) , डॉक्टर अजय अंजाम (औरैया ) , गौरव चौहान (दिल्ली ), योगिता चौहान (इटावा ), कमल आग्नेय (दिल्ली ) , नवल सुधांशु (लखीमपुर ) और साक्षी तिवारी (प्रतापगढ़) शामिल है.।
लखनऊ , 6 मार्च campussamachar.com, । पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा शिवरात्रि पर्व पर 8 मार्च 2024 शाम 7:00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।। यह आयोजन शिव पार्क, शिवनगर , खदरा सीतापुर रोड लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक हरीश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष/ आयोजक पंडित आदित्य द्विवेदी आदित्य के मुताबिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं विधायक , मुख्य संरक्षक डॉक्टर नीरज बोरा विधायक उत्तर विधानसभा लखनऊ होंगे । कवि सम्मेलन में आने वाले प्रख्यात कवियों में डॉक्टर सर्वेश अस्थाना (लखनऊ) , अजय अंजाम (औरैया ) , गौरव चौहान (दिल्ली ), योगिता चौहान (इटावा ), कमल आग्नेय (दिल्ली ) , नवल सुधांशु (लखीमपुर ) और साक्षी तिवारी (प्रतापगढ़) शामिल है. इनमें अजय अंजाम (औरैया) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सम्मान प्रदान किया जाएगा, जबकि गौरव चौहान को पंडित दूधनाथ शर्मा श्रीश सम्मान और योगिता चौहान को डॉक्टर रमेश रस्तोगी सम्मान से नवाजा जाएगा।
lucknow News : उल्लेखनीय है कि विगत 26 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में देश के लाभ प्रतिष्ठित ख्याति प्राप्त कवि आते हैं । आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में माता एवं बहनों के अलग बैठने की संचित व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है । पंडित आदित्य द्विवेदी आदित्य ने इस कार्यक्रम में सभी लोगों से शाम 7 बजे से पधारकर कवि सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है
