लखनऊ . अटल सुशासन पीठ, लोक प्रशासन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Lucknow University ) द्वारा ‘किस्सा प्रशासन का: विकसित भारत@2047’ (अंक-1) कार्यक्रम का आयोजन 24 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय (से.नि. IAS) होंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी तथा विशिष्ट अतिथि कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन रहेंगे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रो. वैशाली सक्सेना संयोजक, अटल सुशासन पीठ, लोक प्रशासन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने दी है .
यह भी पढ़ें
