

लखनऊ, 29 सितम्बर 2025 , लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें :Ayodhya News : संत परम्परा की रामलीला में मर्यादा का महत्व – डॉ दिलीप अग्निहोत्री राज्य सूचना आयुक्त
स्वयंसेवकों को शपथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खुशबू वर्मा एवं डॉ. दीपक गुप्ता ने दिलाई। शपथ के दौरान स्वयंसेवकों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहेंगे, स्वयं गंदगी नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को करने देंगे। उन्होंने प्रतिवर्ष 100 घंटे श्रमदान करने तथा अपने घर, परिवार, मोहल्ले, कार्यस्थल और विश्वविद्यालय परिसर से स्वच्छता की शुरुआत करने का वचन दिया।

यह कार्यक्रम संकाय के डीन प्रो. ए. के. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने शपथ के साथ-साथ यह भी निर्णय लिया कि वे गाँव-गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुँचाएँगे और कम से कम 100 अन्य लोगों को इस मिशन से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
trending video
