
- इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा किया गया।
- प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने घर अथवा आसपास पौधों का रोपण करें एवं उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें।
लखनऊ , 21 जुलाई लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित अभियांत्रिक एवं तकनीकी संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आज 21 जुलाई को वृहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा परिसर को हरित बनाना था। “वृहत प्रयास, हरियाली का विस्तार” इस अभियान का मूल संदेश रहा।
इस अवसर पर आरूष वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से “शहरी पौधारोपण अभियान” भी आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत लगभग २०० पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर १२:०० बजे हुआ। इस आयोजन में प्रोफ़ेसर ए. के. सिंह (डीन, अभियांत्रिक एवं तकनीकी संकाय), सभी शिक्षकगण, छात्रगण, स्वयंसेवक तथा आरूष वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष रूप से संकाय सदस्य डॉ. रचना पाठक, डॉ. राजेन्द्र बहादुर, इंजी. संदीप कुमार गुप्ता, डॉ. चन्द्रभान सिंह, इंजी. अवनीश कुमार जयंक, डॉ. ज़ीशान सिद्दीकी, इंजी. निधि श्रीवास्तव, इंजी. गौरव श्रीवास्तव, इंजी. गौरव देशवाल, इंजी. निभा सिंह तथा इंजी. योग्य मेहरोत्रा की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा किया गया। प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने घर अथवा आसपास पौधों का रोपण करें एवं उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करें। साथ ही संस्था के अभिलेख हेतु पौधारोपण की एक छायाचित्र साझा करना अनिवार्य किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री अंकिता श्रीवास्तव, अध्यक्ष – आरूष वेलफेयर सोसाइटी, का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। यह अभियान अभियांत्रिक एवं तकनीकी संकाय के नेतृत्व, एनएसएस इकाई की प्रतिबद्धता तथा आरूष वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से एक सफल एवं प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ, जिसने पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक एवं प्रेरित किया।

