
- उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद न केवल कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहता है बल्कि इससे एक कदम आगे जाकर सकारात्मक दिशा में भी कई ठोस कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है . कर्मचारी परिषद का मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह इसी सकारात्मक कार्यों की एक कड़ी है.
लखनऊ , 22 जुलाई , लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा . इस सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय कर्मचारियों के उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2024 – 25 की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा (यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड) परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं . इसके साथ ही उन कर्मचारियों के बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है .
लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री डॉ संजय शुक्ला के अनुसार कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि वे 14 अगस्त तक अपने बेटे बेटियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें . उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण तत्काल प्रभाव से शुरू हो गया है और 14 अगस्त 2025 तक नियमित रूप से किया जाएगा . उन्होंने कहा कि कर्मचारी परिषद कर्मचारी के बेटे बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन करता आ रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं.
उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद न केवल कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहता है बल्कि इससे एक कदम आगे जाकर सकारात्मक दिशा में भी कई ठोस कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है . कर्मचारी परिषद का मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह इसी सकारात्मक कार्यों की एक कड़ी है. गत वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की थी और कहा था कि कर्मचारी परिषद के इस कार्य से उन कर्मचारी संगठनों को सीख लेनी चाहिए जो केवल नकारात्मक तरह से आंदोलन ही करते रहते हैं.
