
लखनऊ , 07 अप्रैल , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ डा. आर.पी. मिश्र के निर्देशन में एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 09 अप्रैल, 2025 को अपराह्न 2:00 बजे क्वींस इंटर कॉलेज, लालबाग, लखनऊ में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है।
lucknow school news : जिला संगठन की और से जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से बैठक में ससमय सम्मिलित होने के दिशा निर्देश भेजे जा चुके हैं .
विचारणीय बिंदु
???? पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि
???? शैक्षिक सत्र 2025- 26 की सदस्यता।
???? शिक्षा भवन में नागरिक घोषणा पत्र (सिटिजन चार्टर ) प्रभावी रूप से लागू कराने पर विचार एवं निर्णय।
???? शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के बकाया अवशेषों की स्वीकृति एवं अनुमन्यता कराए जाने पर निर्णय।
???? एनपीएस खातों को अपडेट कराने पर विचार एवं निर्णय।
???? शिक्षा भवन में विद्यालय द्वारा कराई गई प्रकरणों की रिसीविंग की छाया प्रति संगठन को देने पर निर्णय।
???? 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पेंशन एवं जीपीएफ के शेष प्रकरणों की स्वीकृति।
???? अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से
