
लखनऊ, 27 अप्रैल। करामत हुसैन गर्ल्स पी जी महाविद्यालय लखनऊ की छह शिक्षिकाएं प्रोफेसर पद के लिए आज 27 अप्रैल को प्रोन्नति हुई । प्रोन्नति शिक्षिकाओं मे राजनीति शास्त्र की डा हुमा ख्वाजा, अर्थशास्त्र की डा बीबी इशरत जहां, पर्शियन की डा तसनीम कौसर उर्दू की डा शबनम रिजवी , शिक्षा शास्त्र की डा जहां आरा एवं डा खालिदा अख्तर की प्रोन्नति हुई ।
लुआक्टा सभी प्रोन्नत साथियो को बधाई ,एवं प्रोन्नति कमेटी को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये महाविद्यालय के प्रबन्धक सैयद नावेद जी, निदेशक नॉमिनी प्रोफेसर अनुराधा तिवारी , महाविद्यालय की प्राचार्या, आई क्यू ए सी के साथियो, एवं समस्त विषय विशेषज्ञों का आभार ज्ञापित करती है ,तथा प्रोन्नत साथियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है ।

आज सम्पन्न प्रोन्नति समिति के सम्पन्न होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से सह्युक्त महाविद्यालयो के लगभग 95% शिक्षको की प्रोन्नति का कार्य सम्पन्न हो गया है। नेताओं के अनुसार संगठन का प्रयास है कि शेष साथियो की प्रोन्नति समिति यथा शीघ्र सम्पन्न हो जाय । यह जानकारी लुआक्टा के अध्यक्ष, डा मनोज पांडेय और महामंत्री डा अंशु केडिया ने दी है।
