लखनऊ, 13 अप्रेल , माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ और लेखाधिकारी, कार्यालय जि.वि. निरीक्षक को शिक्षक/शिक्षिकाओं के अवशेष प्रकरण एवं अन्य समस्याओं का ज्ञापन प्रेषित किया है .माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सरंक्षक डाक्टर आरपी मिश्र ने बताया जिला संगठन द्वारा अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षिकाओं की पेंशन एवं जीपीएफ आदि देयकों का भुगतान, एनपीएस शिक्षकों की समस्याओं, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति आदि के लिए विशेष अभियान चला रहा है जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं लेखाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह का विशेष सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया लखनऊ जिला के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित अवशेषों के प्रकरण तथा अन्य समस्याएं उपलब्ध कराई गई हैं जिसका ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी को प्रेषित किया गया है। यदि इसके अतिरिक्त किसी शिक्षक/ शिक्षिकाओं के अवशेष प्रकरण या अन्य समस्याएं लंबित हो तो उनकी सूचना जिला संगठन के पदाधिकारियों को अवश्य दें जिससे उन पर कार्यवाही कराई जा सके।
