

- विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरण श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
लखनऊ, 17 जनवरी , एंजेल कार्मेल इंटर कॉलेज स्नेही नगर मोहिबुल्ला पुर,सीतापुर रोड लखनऊ ( Angel Carmel Inter College in Mohibullapur,Lucknow)
में आज विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरण श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में प्राथमिक से वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कला, विज्ञान एवं गणित विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल, चार्ट एवं परियोजनाएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखने को मिला।

कक्षा 7 के छात्र अक्षत ने कार्यशील हृदय एवं चंद्रयान मॉडल प्रस्तुत किए, अंश तिवारी ने सौरमंडल तथा मानव उत्सर्जी तंत्र के मॉडल बनाए, जबकि विवेक एवं हर्षित ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
देखें trending Video
