लखनऊ , 04 अगस्त , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा महामंत्री एवं लखनऊ शिक्षक एमएलसी के प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के भारतीय बालिका विद्यालय, श्री बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, KKC , KKV, ए पी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, विद्यंत इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में सघन भ्रमण किया तथा आगामी चुनाव के लिए बहुमूल्य मत का आग्रह किया गया . साथ ही 07 अगस्त को DIOS लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में भी शामिल होने का आग्रह किया ,

सभी शिक्षकों ने आशीष सिंह को सदन में भेजने आश्वासन दिया.

इस सघन विद्यालय भ्रमण एवं प्रचार प्रसार में संगठन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र पाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी तथा प्रचार मंत्री जेके यादव साथ रहेI इस दौरान शिक्षक नेताओं ने डी आई ओ एस कार्या लय पर सात अगस्त को प्रस्तावित धरनें प्र दर्शन की तैयारी तेज करते हुए पांडेय गुट ने पूरी ताकत लगा दी है .
Trending Video
