
लखनऊ , 06 फरवरी , campussamachar.com, श्री सिद्धेश्वर महादेव जी मंदिर त्रिवेणी नगर दो सीतापुर रोड लखनऊ में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 25 वां विशाल भंडारा का आयोजन 12 फरवरी 2025 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है.
कार्यक्रम के आयोजक आरपी शर्मा, अशोक शुक्ला, ओपी दिवेदी और प्रहलाद नारायण नन्द ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव जी मंदिर में राघवेंद्र दीक्षित द्वारा श्रीमद् भागवत कथा 5 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रतिदिन 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सुनाई जा रही है. इस कथा में सभी त्रिवेणी नगर वासी रसपान कर रहे हैं .
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सीतापुर रोड स्थित जानकी प्रसाद पेट्रोल पंप के बगल से इंदिरा पब्लिक स्कूल त्रिवेणी नगर के आगे ज्योति टिंबर के पीछे स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव जी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है . कार्यक्रम भंडारे के लिए सभी लोगों से सहयोग लिया जा रहा है
