
- चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता महामंत्री अनुराग मिश्र जितेन्द्र सिंह चौहान ने महापौर जी को अंग वस्त्र एवं मोमेन्टो पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
- महापौर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे आप सभी का मार्गदर्शन, एवं सामूहिक प्रयास तथा व्यापारी समाज का सहयोग है.
लखनऊ, 20 जुलाई । रविवार को लखनऊ व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित भव्य स्वागत समारोह व्यापार मण्डल कार्यालय लाटूस रोड पर अपराहन 4 बजे सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा खरकवाल नगर महापौर लखनऊ उपस्थिति रहीं। कार्याक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं मंच का संचालन वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा तथा महामंत्री अनुराग मिश्रस्वागत किया. चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता महामंत्री अनुराग मिश्र जितेन्द्र सिंह चौहान ने महापौर जी को अंग वस्त्र एवं मोमेन्टो पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिला है यह लखनऊ का गौरव है इसके पीछे महापौर का मजबूत नेत्रत्व एवं मार्गदर्शन है। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने लखनऊ शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर महापौर एवं नगर आयुक्त को हार्दिक बधाई दी। यह हम सभी लखनऊवासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारा शहर देश के स्वच्छ शहरों में तीसरे पायदान पर है। इस उपलब्धि के लिए हम एवं व्यापारी समाज आपका और नगर आयुक्त के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।
आपने जिस प्रकार स्वच्छता अभियान को जन आन्दोलन बनाने में सफलता प्राप्त की है वह काबिले तारीफ है, अब इसी तरीके से जन आन्दोलन चलाकर लखनऊ को अतिक्रमण मुक्त कराकर पहला स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए इसके साथ रोड लाइट, आवारा पशु, नाले की सफाई की समस्या सीवर व्यवस्था आदि में सुधार की बहुत जरूरत है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि महापौर सुषमा खारवाल नगर आयुक्त एवं नगर निगम की पूरी टीम को देश में तीसरे नम्बर पर आज अपना शहर है जिसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इसको इसी तरह से बनाये रखें और बाजारों की कूड़ा उठाने एवं झाडू लगाने की प्रबन्धन व्यवस्था को ठीक किया जाय बाजार खुलने के पहले एवं बन्द होने के बाद सफाई करायी जाय। अतिक्रमण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी की जाए बजारों में पर्याप्त शौचालय पेय जल आदि पर भी घ्यान देने योग्य है।
देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महापौर के नेत्रत्व में सभी नगर निगम कर्मचारियों एवं जनता का आभार प्रकट करतें है जिनके सहयोग से आज अपना शहर प्रदेश में नम्बर 1 पर है।
महामंत्री अनुराग मिश्र ने कहा कि शहर की तस्वीर बदलने में बहुत सारी चुनौतियां है लेकिन हमारी महापौर के नेत्रत्व में पिछले 1साल में इन चुनौतियों को स्वीकार किया गया और हार नहीं मानी निरंतर प्रयास से लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है। जितेन्द्र सिंह चैहान युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता युवा महामंत्री प्रियांक गुप्ता ने भी मा. महापौर सुषमा खरकवाल एवं नगर आयुक्त के साथ नगर-निगम की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
महापौर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे आप सभी का मार्गदर्शन, एवं सामूहिक प्रयास तथा व्यापारी समाज का सहयोग है, जिसके लिए हम आभार व्यक्त किया लगातार लखनऊ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमारा प्रयास आपके सहयोग से लखनऊ स्वच्छता के साथ साथ सभी में नम्बर 1 तक पहॅुचाने का लक्ष्य तय किया गया है।
आज के कार्याक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, सतीश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता पवन मनोचा, अनुराग मिश्र, जितेन्द्र सिंह चैहान, मनीश गुप्ता, प्रियांक गुप्ता भारत भूषण गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, नीरज जौहर उत्तम कपूर,साकेत शर्मा, अमित अग्रवाल विनय शुक्ला नीलेश टाटा तेजपाल बग्गा इंद्रजीत सिंह मंजीत दुआ रिंकू यादव नरेश प्रमोद अवस्थी कुश मिश्र गुरजीत सिंह सेठी, सतीश मिश्रा महेश गुप्ता चंद्रकेश टुटेजा जग्गा अरोड़ा कुश अरोड़ा गुरजीत सिंह डा सचान विशाल अग्रवाल कपिल अरोड़ा शेर सिंह असित अग्रवाल अरुण गुप्ता संजीव अग्रवाल मनोज अमित रस्तोगी राजू शुक्ला प्रशांत गुप्ता राजीव बोहरा विनय गुप्ता बैजनाथ राकेश सलूजा अशोक सुखवानी करमजीत सिंह प्रेमचंद्र यादव मुस्तकीन विशाल चौरसिया अजय अग्निहोत्री हीरालाल वर्मा अभिनव गुप्ता संदीप गुप्ता श्याममूर्ति गुप्ता रंजीत गुप्ता विजय निर्वाण।
