लखनऊ , 25 मई , ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर में रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन ,उ.प्र.के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है .
रिटायर्ड शिक्षक ,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ,उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने राजाजीपुरम कॉलोनी में सम्पन्न हुए ग्रीष्म कालीन चिंतन शिविर मे रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्या का समाधान न होने पर सरकार को चेतावनी दी . उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान शीघ्र न किया गया तो सितंबर माह में रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।चिंतन शिविर में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित थे।
इस अवसर पर चिन्तन शिविर में श्याम सिंह राठौर, बी.एल.अवस्थी, शिव शंकर सिंह, सी पी.सिंह,डाॅ.एच.एन.उपाध्याय, मुसाफिर सिंह, एस.बी.मौर्य,राजेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीकान्त गुप्ता,शंभू दयाल मिश्र,शिव कुमार द्विवेदी,राम सिंह,सुरेश मिश्र,संत राम गुप्ता ,सोमेश त्रिपाठी,पंचम राम गुप्ता,मनीष तिवारी आदि मौजूद थे।
