लखनऊ . चर्चित कवि , साहित्यकार राम प्रकाश त्रिपाठी “प्रकाश” अस्वस्थ हो गए हैं.उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल , रिंग रोड, खुर्रम नगर लखनऊ में भर्ती कराया गया है. त्रिपाठी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर आज कई सामाजिक -साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अस्पताल में राम प्रकाश त्रिपाठी “प्रकाश” से भेंट की , उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!त्रिपाठी की देखभाल कर रहे परिजनों ने बताया कि त्रिपाठी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है . अभी एक-दो दिन हॉस्पिटल में रहकर ही उपचार किया जाएगा . राम प्रकाश त्रिपाठी “प्रकाश” केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत होकर साहित्य साधना कर रहे हैं . उल्लेखनीय है कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में दो दर्जन से अधिक रचनाएं करने वाले राम प्रकाश त्रिपाठी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. उन्होंने हांल ही में हिंदी दिवस 14 सितम्बर को आकाशवाणी लखनऊ द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में एकल पाठ किया था . इसमें उन्होंने हिंदी भाषा के उत्थान, उसकी उपयोगिता और उसके महत्व पर बड़े ही सुमधुर कविताएं पड़ी थी , जिसे काफी पसंद किया गया और अभी काफी सराहा जा रहा है . वे वर्तमान में भी कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कवियों और साहित्यकारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें –
