binary comment

- लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय , महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कई वर्षों से शिक्षकों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग मुख्यमंत्री जी को समय-समय पर दिए गए ज्ञापनों से की जाती रही है .
- लुआक्टा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की शिक्षकों को कैस लेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा का किया स्वागत.
लखनऊ, 6 सितंबर l यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा की है। घोषणा के अनुसार अब सभी शिक्षकों को कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, वित्त पोषित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को यह सुविधा मिलेगी। कैशलेस से शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी जोड़ा जाएगा।
9 लाख परिवारों को फायदा होगा
इस फैसले से यूपी के 9 लाख परिवारों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उनकी सेवा को देखते हुए सरकार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम योगी ने इसके बाद ये भी कहा कि आने वाले समय में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट जल्द आने वाली है, जिसके बाद उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।
शिक्षक संघठनों ने किया स्वागत
प्रदेश के सीएम योगी के फैसले का शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि लंबे समय से शिक्षकों की सबसे बड़ी चिंता उनके स्वास्थ्य खर्च को लेकर थी, लेकिन अब सरकार की इस पहल से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
लुआक्टा ने व्यक्त किया आभार
लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय , महामंत्री डॉ अंशु केडिया एवम् समस्त कार्यकारिणी सदस्य, लुआक्टा ने कहा कि शिक्षक दिवस मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अपने उद् बोधन मे महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल सुविधा की घोषणा की. संगठनो की सदैव कैशलेस मेडिकल की मांग रही है I माननीय मुख्यमंत्री जी के इस ऐतिहासिक कदम का लुआक्टा स्वागत करती है एवम् हार्दिक आभार व्यक्त करती है I
trending video
