

- उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने श्री तिवारी को सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
लखनऊ, 27 सितम्बर , शिक्षा जगत के साथ साथ अनेक सामाजिक गतिविधियो में किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए मनमोहन तिवारी प्रबन्धक दयानंद शिक्षण संस्थान ( DAV ) लखनऊ को पं दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सहकारिता विभाग के सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया था .
आर्य समाज गणेश गंज लखनऊ, प्रतिनिधि सभा उ प्र, एवं सर्वदेशिक स्तर पर आर्य समाज के स्वामी दयानन्द के द्वारा किये गए शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्यो व समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने मे किये गए सत प्रयासो के लिए मनमोहन तिवारी जी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय सम्मा न से सम्मानित किया गया है। उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादे शिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने श्री तिवारी जी को सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी है।
