
- बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु भूमि IAS ने की पहल
- टीम लखनऊ कल रवाना होगी पंजाब
लखनऊ, 24 सितम्बर, पंजाब और उत्तरांचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आई भीषण बाढ़ में पीड़ितों की सहायता के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी प्रदीप सिंह बब्बू ने आटा,तेल, चाय की पत्ती,लइया चना, बिस्कुट और जरूरत की चीजों को टीम लखनऊ के माध्यम से ज़रूरतमंदों की सहायता हेतु भेजा।भाजपा नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि देश और प्रदेश में कहीं भी आपदा होती है तो टीम लखनऊ के साथी आगे बढ़कर लोगों की मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें : navyug kanya mahavidyalay : महाविद्यालय की NSS इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर , छात्राओं ने दी कई प्रस्तुतियां
Punjab Flood: मानवता और इंसानियत के क्षेत्र में इस सराहनीय कार्य हेतु प्रदीप सिंह बब्बू ने भूमि आईएएस के अध्यक्ष बीएम सिंह को भी साधुवाद दिया,जिनके सहयोग से ज़रूरतमंदों को सहायता का यह प्रयास सहजता से सुलभ हो पाया।उन्होंने कहा कि श्री बीएम सिंह सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे हर अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह दीपांशु सिंह प्रमोद मिश्रा संतोष सिंह अरुण सिंह विपिन प्रताप सिंह नितेश पांडे मुकेश मिश्रा बृषकेतु मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।
