लखनऊ. पुरानी यादों को ताजा करने के लिए चाय पीने के बहाने लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने छात्रनेताओं ने छात्रसंघ भवन में भवन में बैठे। इनमें मुख्य रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी और विश्वविद्यालय के ही वरिष्ठ छात्रसंघ पदाधिकारी रहे छात्रनेता रहे प्रशांत सिंह अटल, श्री जय नारायण महाविद्यालय KKC) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित कई अन्य दिग्गज छात्रनेता शामिल रहे.लंबे समय के बाद मिले इन छात्र नेताओं ने University से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हुए करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की.

यहां यह बताना जरूरी होगा Lucknow University students Union के पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी की अपने जमाने में छात्रों के बीच बहुत लोकप्रियता थी। आलम यह था कि अध्यक्ष का चुनाव लड़ते समय तिवारी जी के चुनाव की सारी व्यवस्था , इलेक्शन मैनेजमेंट छात्रों संभाल ने ही रखा था। तिवारी के व्यक्तित्व का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी सादगी और सर्व सुलभ उपलब्धता है । शायद यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता और उनकी मिलन व्यवहार के कारण आज भी लोग उनके साथ संपर्क बनाए हुए हैं। वे खुद भी इसे बखूबी निभाते हैं । चाय पीने के इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के UP के senior पदाधिकारी प्रशांत सिंह अटल भी उपस्थित रहे. प्रशांत सिंह की खासियत कानूनी क्षेत्र में महारत हासिल होने की तो है।

