

- इस अवसर पर कुलसचिव डॉo भावना मिश्रा ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” सिर्फ एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रकृति के प्रति नई चेतना और संवेदनशीलता का परिचायक बन चुका है।
- लखनऊ विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉक्टर भावना मिश्रा, वित्त-अधिकारी श्रीमती हिमानी चौधरी, लेखाधिकारी अंतरा बनर्जी, उप-कुलसचिव शशिप्रभा तिवारी व महेश चंद्र शुक्ला, सहायक कुलसचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा, उoप्रo राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, लoविoविo कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर पौधों का रोपण किया।
लखनऊ, 09 जुलाई , campus samachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा ????एक पेड़ मां के नाम-02????वृहद वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ कार्यालय के उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉक्टर भावना मिश्रा, वित्त-अधिकारी श्रीमती हिमानी चौधरी, लेखाधिकारी अंतरा बनर्जी, उप-कुलसचिव शशिप्रभा तिवारी व महेश चंद्र शुक्ला, सहायक कुलसचिव लक्ष्मीकांत मिश्रा, उoप्रo राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, लoविoविo कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉo भावना मिश्रा ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” सिर्फ एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रकृति के प्रति नई चेतना और संवेदनशीलता का परिचायक बन चुका है। इस अभियान में मां के स्नेह को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को एक भावनात्मक आधार दिया गया है, जिससे सभी लोगों को जुड़ने की आवश्यकता है।

वित्त-अधिकारी हिमानी चौधरी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति से मां के प्रेम को जोड़ते हुए, समाज में पर्यावरण संरक्षण की नई चेतना जगाता है।
एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह मातृ प्रेम और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।
उoप्रo राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय शुक्ला ने कहा कि माँ के नाम लगा यह पेड़ समय के साथ बढ़ेगा, ठीक वैसे ही जैसे माँ का प्यार हर दिन गहराता है। यह पेड़ साक्षी होगा उस प्रेम का जो शब्दों से परे है। यह अभियान संवेदना की सबसे सुंदर व्याख्या है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने कम से एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

आज के कार्यक्रम में शामिल अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मंत्री बाबूलाल व दिनेश वाल्मीकि, संगठन मंत्री शिवानंद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, पूर्व उपाध्यक्ष विनोद धर दुबे, पूर्व संगठन मंत्री राम चरित्र राजू के साथ ही सदस्यगण मुकेश धर दुबे, अमित कुमार एवं पवन कुमार आदि प्रमुख थे। यह जानकारी शिवानंद द्विवेदी
सह-प्रवक्ता उoप्रo राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने दी है .

