

- महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में लगातार “विष मुक्त खेती व नशामुक्त गाँव” अभियान चलाया जा रहा है.
.बहराइच, 16 अप्रैल , campus samachar.com, बहराइच वृद्धाश्रम परिसर (नगरौर चितौरा) में आज राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण का चौपाल का आयोजन कर उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन जन जागरण अभियान में प्रभावी सहभागिता का संकल्प दिलाया गया।
वृद्धाश्रम नगरौर (चितौरा) में आयोजित नशा उन्मूलन चौपाल को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि , नशा सामाजिक अभिशाप है इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाना जनहित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि , वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध जन हमारे परिवार के अभिन्न अंग हैं सरकार शोषित , निर्धन , अशक्त व वृद्ध जनों के लिए लगातार प्रभावी जन कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित कर रही है। अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री श्रवण कुमार की तरह वृद्धों के लिए काम कर रहे हैं।
वृद्धजनों को आस्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि , उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए चरखा , दोना-पत्तल बनाने की मशीन आदि संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अन्तः वासी सम्मानपूर्वक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। समाजसेवी मुख्य अतिथि राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि , वृद्ध एवं अशक्त जन समाज के महत्वपूर्ण घटक हें जिनकी सेवा करना हम सब का नैतिक दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि , वृद्धाश्रम में लगातार स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन कर अशक्त व निर्बल लोगों को निःशुल्क श्रवण व दृस्टि यंत्र तथा अन्य चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) विशिष्ट अतिथि संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में लगातार “विष मुक्त खेती व नशामुक्त गाँव” अभियान चलाया जा रहा है तथा जगह जगह स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वृद्धाश्रम व्यवस्थापक दिलीप कुमार द्विवेदी ने किया। आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , विवेक सक्सेना , अम्बिका तिवारी , जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद रॉय , क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी , महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह , रीना मिश्रा , भगवान प्रसाद , कृष्ण कुमार , अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर रूल ऑफ लॉ सोसायटी ले तत्वावधान में उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित सूर्य कुंड व सूर्य मंदिर मुक्त करवाने व महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर भव्य विजयी महत्सव आयोजित करवाये जाने कप लेकर सामूहिक ज्ञापन भी सौंपा गया।
