
लखनऊ , 23 दिसम्बर ,campussamachar.com, उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 और प्रैक्टिकल में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को विवरण मांगा है। शिक्षकों की पूरी जानकारी के साथ विषय वार जानकारी 23 दिसम्बर तक परिषद ( upmsp )की वेबसाइट पर अपडेट करना है। इस सम्बन्ध में उप्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद ( Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) prayagraj,) के सचिव ने प्रदेश के सभी डीआईओएस ( DIOS ) को निर्देश जारी किये हैं। डीआईओएस ( DIOS ) ने सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा कि वो अपने-अपने स्कूलों के पोर्टल पर अपलोड शिक्षकों से जुडी एक बार फिर से अपडेट करें जिससे स्कूल छोड़ चुके या दिवंगत हो चुके शिक्षकों के नाम शामिल न करें। यूपी बोर्ड परीक्षायें 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होनी हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षा ( Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) prayagraj) में परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यास्थापक और कक्ष निरीक्षक और प्रयोगात्मक परीक्षा व मूल्यांकन में परीक्षकों की ड्यूटी लगायी जानी है। इसके लिए परिषद के सचिव ने स्कूलों के पोर्टल पर दर्ज शिक्षकों की जानकारी नए सिरे से सत्यापित करने के लिए कहा हैं। इसमें नए एवं पुराने शिक्षकों का नाम, जन्मतिथि, नियुक्ति वर्ष और पढ़ाने वाले विषय भरना होगा। शिक्षकों के पढ़ाए जाने वाले विषय का कोर्ड भी दर्ज करना होगा। स्कूलों से डिबार किये गए शिक्षकों को डिबार श्रेणी में दर्ज करने के लिए कहा गया है।
