

- कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्य तिवारी मैडम ने किया।कार्यक्रम में नेक मैट कंप्यूटर सेंटर के अध्यापन कर रहे पीजीडीसी के छात्र छात्राएं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
जांजगीर चांपा ,12 सितम्बर , विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी ( Vivekananda kendra ,kanyakumari ) शाखा जांजगीर चांपा छ ग मध्य प्रांत द्वारा आयोजित विश्व बंधुत्व दिवस 11 सितंबर को भगत सिंह पब्लिक स्कूल अकलतरा जांजगीर चांपा में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी छ ग विभाग के प्रमुख भैया टिकेश्वर कौशिक जी के मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 11 सितंबर 1893 को अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन था जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो में भारत और हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के महान ऋषि परंपरा से आए मैं महान आर्यभट्ट ,महान वाराह मिरिह महान शिक्षक चाणक्य ,सुश्रुत जैसे अलौकिक प्रचंड विद्वान के धरती पर जन्मे भारत भूमि से आया जहां हमारे यहां धर्म को कर्तव्य मानते हैं ।
उन्होंने इस ऐतिहासिक भाषण में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक छवि को बदल दिया था। कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य आशीष कुमार मिश्रा जी ने बताया कि विवेकानंद जी के गुरु महान तपस्वी तेजस्वी रामकृष्ण परमहंस जी ने कहा था कि भगवान सभी मनुष्य सभी दिन दुखियों सभी गरीब पिछड़ों में समाहित है और इनकी सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है ।
मानव सेवा ही नारायण सेवा है।शाला के संचालक श्रीपाल सिंह जी ने विवेकानंद जी महान व्यतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत को विश्वगुरु बनाने में उनका विशेष योगदान रहा ।उन्होंने मात्र 39 वर्ष की अल्प आयु में विश्वविख्यात प्राप्त कर भारतीय संस्कृति को विश्वपटल के शिखर तक पहुंचाया और कहा कि विवेकानंद जी हमारे प्रेरणाश्रोत व्यक्तित्व रहे है और कहते थे कि धर्म इति धैर्य इति ।अध्ययन अध्यापन के साथ सबसे बड़ी होती है चरित्र निर्माण और चरित्र स्वच्छ और साफ सुथरा होता है तो मनुष्य को आजीवन याद रखा जाता है।
Vivekananda kendra ,kanyakumari news : कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्य तिवारी मैडम ने किया।कार्यक्रम में नेक मैट कंप्यूटर सेंटर के अध्यापन कर रहे पीजीडीसी के छात्र छात्राएं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
trending video
