
- दिव्यांग शिक्षक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, एकल शिक्षक, गम्भीर बीमार व एकल अभिभावक शिक्षक की बी0एल0ओ0 में ड्यूटी न लगाई जाए। विद्यालय परिसर व गेट के सामने ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण को हटाने पर भी चर्चा हुई.
लखीमपुर खीरी , 30 जुलाई , राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई मितौली व बेहजम (संयुक्त रूप से) द्वारा आज 30 जुलाई को परिषदीय विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता से भेंट की तथा शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें निम्न विन्दुओं पर चर्चा की गई-
दिव्यांग शिक्षक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, एकल शिक्षक, गम्भीर बीमार व एकल अभिभावक शिक्षक की बी0एल0ओ0 में ड्यूटी न लगाई जाए। विद्यालय परिसर व गेट के सामने ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण को हटाने पर भी चर्चा हुई। जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक विंडो बनाकर कार्य करने पर बात की गई। उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया, इन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष बेहजम अवधेश कुमार, महामंत्री परमानंद यादव, संयुक्त मंत्री आशुतोष वर्मा, संयुक्त महामंत्री वीरेंद्र कुमार, संगठन मंत्री गणेश शंकर वर्मा, कुलदीप यादव , संजय सिंह व ब्लॉक बेहजम के उपाध्यक्ष श्रीमती शोभना सोलोमन व महामंत्री सन्दीप पाण्डेय जी उपस्थित रहे।

खण्ड विकास अधिकारी,निघासन को सौंपा ज्ञापन :
इसी प्रकार आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को खण्ड विकास अधिकारी,निघासन जयेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई निघासन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा शिक्षक साथियो की समस्याओ को लेकर वार्ता की गई व समस्याओ के निराकरण हेतु एक ज्ञापन दिया गया । इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप चौरासिया जी,ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. उत्तम यादव , महामंत्री श्री पियूष कांत मिश्रा जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मार्कण्डेय मौर्य एवं श्रीमती सीमल यादव , संगठन मंत्री रविंद्र मौर्य जी, संयुक्त मंत्री विवेक मौर्य , मंत्री प्रयाग नारायण , कोषाध्यक्ष छविलाल सोनकर , मीडिआ प्रभारी दिलदार सिंह उपस्थित रहे…
ज्ञापन के बिंदु कुछ इस प्रकार रहे…
1-परिषदीय विद्यालयों में सप्ताह में कम से कम दो बार साफ सफाई सुनिशिचत करायी जाये तथा सफाईकर्मियों की उपरिथिति की मॉनिटरिंग की जाये।
2. जिन विघालयों में जल-भराव की स्थिति है उन वियालयों में मिटटी पटाई का कार्य एवं इण्टरलाकिंग का कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाये।
3. वियालयों में शुद्ध जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाये व खराब हैण्डपंप को रिवोर कराया जाये।
4. जन्म प्रमाण पत्र बनावाने हेतु तहसील स्तर पर एक हेल्प डेस्क व 1 हेल्प लाइन नं० जारी किया जाये।
5. हॉट एण्ड कुक योजना के अन्तर्गत रसोइयों के मानदेय का भुगतान व कन्वर्जन कास्ट विद्यालयों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उपलब्ध नहीं करायी जाती जिसकी सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना अधिकारी को आदेशित कर तत्काल कार्यवाही की जाये।
6. विद्यालय समय में विद्युत् आपूर्ति की व्यवस्था उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सुनिश्चित करायी जाये ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के स्वास्थय पर प्रतिकूल प्राव न पड़े!। रोस्टर का समय ऐसे निर्धारित किया जाये कि विद्यालय समय में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

खण्ड शिक्षा अधिकारी निघासन को दिया ज्ञापन
खण्ड शिक्षा अधिकारी निघासन धर्मेश यादव को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई निघासन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा आज 30 जुलाई 2025 को ज्ञापन दिया गया । जिसमें जिला महामंत्री श्री संदीप चौरसिया जी ,ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार यादव ,ब्लॉक महामंत्री पीयूषकांत मिश्रा , ब्लॉक उपाध्यक्ष मार्कण्डेय मौर्य एवं श्रीमती सीमल यादव ,संयुक्त महामंत्री विवेक कुमार मौर्य ,संयुक्त मंत्री प्रयाग नारायण ,संगठन मंत्री रविन्द्र जी,कोषाध्यक्ष छविलाल सोनकर एवं मीडिया प्रभारी श्री दिलदार सिंह जी उपस्थिति रहे । ज्ञापन में शिक्षकों से संबंधित समस्याओं एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
चर्चा के महत्वपूर्ण बिंदु कुछ इस प्रकार हैं .
1. ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आधार मशीन की व्यवस्था तत्काल की जाए।
2. गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
3. जूनियर विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की सर्विस बुक के सेक्शन सी में इनिशियल कैडर असिस्टेंट प्राइमरी लिखा हुआ है जो की पूर्व में नहीं था उसे संशोधित किया जाए।
4. 72825 प्राथमिक भर्ती एवम 29000 जूनियर भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने पर चयन वेतनमान को शीघ्र ही लगवाने हेतु प्रक्रिया शुरू की जाए
5. बीआरसी पर होने वाले FLN प्रशिक्षण में बैठने की समुचित व्यवस्था को किया जाये।
6. PFMS एवं MDM खाते में प्राप्त धनराशि का मदवार जानकारी साझा की जाए ।
इसके अतिरिक्त अन्य कई मुद्दों पर सभी पदाधिकारियों के द्वारा चर्चा की गई।
अंत में महोदय के द्वारा ज्ञापन बिंदुओं पे समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।
