
- उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से भगवान् श्री कृष्ण जी के जीवन मूल्यों से सत्प्रेरणा लेकर सत्मार्ग पर चलने का आग्रह किया है l
लखनऊ , 16 अगस्त , योगिराज भगवा न श्री कृष्ण जी के प्राकट्य उत्सव ( Krishna Janmashtami 2025 ) के पावन अवसर पर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी है l
संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने आज इस अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में लोगों से भगवान् श्री कृष्ण जी के जीवन मूल्यों से सत्प्रेरणा लेकर सत्मार्ग पर चलने का आग्रह किया है l उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी के गीता में दिये गये कर्म योग के सिद्धांतों को लोगों से अपने जीवन में अपना कर अपने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया है l उन्होंने भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन की हर लीलाओं से प्राप्त संदेशों को अपने जीवन में चरितार्थ करते हुए समाज को एक सूत्र में पिरो कर अखंड भारत को और अधिक सशक्त राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों से समाज को सही मार्ग दिखाने में एक पथ प्रदर्शक के दायित्व का निर्वहन करने का भी आग्रह किया है l
