

- इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के सभापति सूरज नंदे, ग्राम रामपुर के उप सरपंच राजेश कुमार अग्रवाल, डाइट के उप प्राचार्य प्रभा गुप्ता, सहित सेजेस रामपुर के शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सदस्य उपस्थित रहे।
कोरबा, 07 अक्तूबर , वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत मंगलवार को कोरबा वनमंडल एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में करतला विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम रामपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन कर रही एमएससी जूलाॅजी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सबा अंजूम ने शासकीय मिडिल स्कूल रामपुर, करतला में बच्चों व ग्रामीणों को इस मुहिम के उद्देश्य से अवगत कराया।

इस वर्ष वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह की थीम मानव-वन्य जीव सहअस्तित्व, संघर्ष से संघर्ष से सहअस्तित्व तक रखा गया है। इस थीम के अनुरुप कमला नेहरु महाविद्यालय की छात्रा सबा ने अपने प्रयास के तहत जिले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में दूर देशों से आने वाले प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टाॅर्क ( asian openbill stork) के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पक्षी अवलोकन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। #Open Bill Stork
asian openbill stork news today : इस अवसर पर जनपद पंचायत करतला के सभापति सूरज नंदे, ग्राम रामपुर के उप सरपंच राजेश कुमार अग्रवाल, डाइट के उप प्राचार्य प्रभा गुप्ता, संकुल प्रभारी लतीफ अंसारी के अलावा सेजेस रामपुर के शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई के सदस्य उपस्थित रहे।
