लखनऊ . खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में Institution’s Innovation Council (IIC) के तत्वावधान में Use of AI-Powered Study Tools विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे ITM Business School, Mumbai के सहयोग से किया गया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री नितेश श्रीवास्तव, परामर्शदाता एवं संस्थापक, ब्रेन बॉट ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने AI की सहायता से पढ़ाई, नोट्स बनाने, अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करने तथा विषयों को सरल ढंग से समझने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने NotebookLM एवं Gemini जैसे AI उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए भी अत्यंत उपयोगी रही। महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने भी कार्यशाला में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला का आयोजन इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन सैल की संयोजक डॉ. पारुल सिंह के नेतृत्व में सह- संयोजक डॉ. सत्यम तिवारी एवं आयोजक सचिव डॉ प्रीति सिंधी के सहयोग से किया गया।
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन क्विज आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को AI आधारित अध्ययन उपकरणों के प्रभावी एवं रचनात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
