लखनऊ | खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ (Khun Khun Ji Girls PG College) में आज आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के रविंद्र के. ब्राह्मणे (डीन एवं विभागाध्यक्ष अर्थ शास्त्र विभाग) ने “India in Global Economy” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि भारत में उपभोग क्षमता, जनसंख्या की दृष्टि से अधिक होने के कारण आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा विश्व की तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वैश्वीकरण ने भारत के व्यापार, उद्योग और निवेश के क्षेत्र में अनेक नए अवसर प्रदान किए हैं और साथ म चुनौतियाँ भी l
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में युवा शक्ति, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी विकास तथा रोजगार के अवसरों का विस्तार आवश्यक है। अंत में उन्होंने छात्राओं को देश की आर्थिक प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने छात्राओं से विश्व की विकसित अर्थ व्यवस्था के बिन्दुओ पर संवाद भी किया। कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग की डॉ.बीना कुमारी एवं कॉमर्स विभाग की अपर्णा टंडन ने किया तथा समाजशास्त्र विभाग की डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रो.अंशु कलिया के दिशा निर्देशन में संपन्न हुए।
