

बिलासपुर, 26 जुलाई , सेजस, मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद बिलासपुर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया|बिलासपुर मल्टीपरपज गवर्नमेंट स्कूल में 26जुलाई 1999मेभारत व पाकिस्तान के मध्य युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल हुई जिसमें देश के सैंकड़ों जवानों ने अपनी जान गंवाई जिसके पुण्य स्मृति में विजय दिवस मनाया गया.

इस अवसर पर शालेय बच्चों ने राष्ट्रीय व देश भक्ति भावना से ओतप्रोत गीत गायन N.C.Cके छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी और N.NS.के विघार्थियों ने कारगिल युद्ध पर अपने सारगर्भित संभाषण दिया .

सभा को प्रमुख रूप से संस्था की प्राचार्य डा.चंदनापाल, श्रीमती रश्मि तिवारी श्रीमती भारती खुबालकर , अरविन्द पाण्डेय विकास नायक वीरेन्द्र यादव अशोक नागपुरे पी के सोनार, भास्कर पुडके ने संबोधित किया तत्पश्चात विघार्थियों ने जुलूस के रूप में रैली महात्मा गांधी चौक निकाला गया . कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन शरनजीत बग्गा ने किया.
