रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने सूबेदार, सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 975 रिक्त पदों को भरा जाना है। आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2021 तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, जिन उमीदवारों ने इस विज्ञापन के तहत पूर्व में आवेदन किया है, उन्हें नए फॉर्मेट में फिर से आवेदन करना पड़ेगा हालांकि, इन उमीदवारों से दोबारा आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 975 रिक्त पदों को भरा जाना है। जो उमीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये है चयन प्रक्रिया
उमीदवारों का चयन पीएमटी, प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुय लिखित परीक्षा, पीईटी और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। सामान्य वर्ग व ओबीसी वर्ग के उमीदवारों को परीक्षा शुल्क 400 रूपये, एससी व एसटी वर्ग के उमीदवारों के लिए 200 रूपये परीक्षा शुल्क तय किया है।