

- प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के उपन्यासकार भाई प्रोफेसर विकास मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर हैं.
लखनऊ, 29 अगस्त, जय नारायण पीजी कॉलेज के विधि विभाग के तत्वावधान में आज 29 अगस्त को “लेखक से मिलिए” कार्यक्रम में प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के भाई प्रख्यात उपन्यासकार प्रोफेसर विकास शर्मा शामिल हुए . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों और लेखक को आमजन की पीड़ा को मुखरता से उठाना चाहिए. लेखक को किसी भी दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वजन हिताय के बजाय बहुजन हिताय की बात करनी चाहिए .
अपने चर्चित उपन्यास 498 ए : फीयर्स एंड ड्रीम्स पर चर्चा करते हुए प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा कि उनके इस उपन्यास में जहां एक और दहेज से पीड़ित महिलाओं की आवाज उठाई गई है, वहीं दूसरी ओर 498 ए के दुरुपयोग के कारण पीड़ित पुरुषों की वेदना को अभिव्यक्त किया गया है . प्रोफेसर प्रोफेसर विकास ने लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र व शिक्षक राजनीति का केंद्र बिंदु मानकर लिखे अपने उपन्यास मीडिया रिवोल्युशन 2030 का भी जिक्र किया . प्रख्यात कवि कुमार विश्वास के उपन्यासकार भाई प्रोफेसर विकास मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर हैं.

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद चन्द्रा ने साहित्य व समाज के संबंधों पर बोलते हुए कहा कि साहित्यकार को विषय वस्तु समाज से ही मिलती है. इसलिए लेखकों को अपने आंख, कान खुले रखने पड़ते हैं .विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे ने विकास का परिचय कराया और सभी का आभार प्रकट किया . इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसर विकास से कार्यक्रम में कई प्रश्न भी पूछे.
