

- कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुमालि शर्मा ने किया एवं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम की जनक डाक्टर सुनीता राठौर की भूमिका अहम रही। चौकी इंचार्ज नीरज पाठक एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
लखनऊ , 26 सितम्बर , लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति के पांचवे चरण की शुरुआत के क्रम में आज जयनारायण मिश्र महाविद्यालय विधि,एन एस एस व एन सी सी के छात्र छात्राओं की एक कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें अपर पुलिस आयुक्त मध्य जितेंद्र दुबे , सहायक पुलिस आयुक्त हज़रतगंज विकास जायसवाल,प्रभारी हुसैन गंज शिवमंगल सिंह उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस आयुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने मां विंध्यवासिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर विनोद चन्द्र ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया छात्र/छात्राओं को आए हुए अधिकारियों ने मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी . इसी क्रम में इंस्पेक्टर अर्चना सोनकर इंस्पेक्टर शिल्पी गुप्ता आदि ने भी छात्राओं को संबोधित कर 1090,112,102,108,181,1076,1098 की जानकारी दी ।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुमालि शर्मा ने किया एवं पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम की जनक डाक्टर सुनीता राठौर की भूमिका अहम रही। चौकी इंचार्ज नीरज पाठक एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
