भिलाई , 10 जुलाई , साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में आदर्श सिंध ब्रादर मंडल एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भारत देश के झूलेलाल मंदिरों में पहली बार आयोजित शुकराना महोत्सव के द्वितीय शुकराने का आयोजन किया गया।आज दिनांक 10/07/2026 शुक्रवार को शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक किया गया।जिसका समापन लगातार 40 शुक्रवारों के साथ 02 अप्रैल 2027 को झूलेलाल जयंती पर किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई।

भागवत के एक पाठ का वाचन कर साईं झूलेलाल जी,समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता का चालीसा,आरती अरदास एवं पल्लव गायन कर झूलेलाल का स्मरण कर भजनों से भक्ति रस में सभी श्रद्धालु भावविभोर हुए। और आशीर्वाद स्वरूप अपने जीवन को प्रभुमय बनाकर सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

सिंधी समाज के कुल देवता पूज्य भगवान साईं श्री झूलेलाल जी,कुलदेवी हिंगलाज माता द्वारा दी गई रहमतों,बक्शीशों और पावन आशीर्वाद से समाज की हर बेटी को किसी न किसी क्षेत्र अग्रणी रहने के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। और समाज की उपस्थिति हर बेटी के चरण धुलाकर,सर्वप्रथम कन्यापूजन कर प्रसाद व स्वल्पाहार भेंट कर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा से सम्मान किया गया।तत्पश्चात साईं झूलेलाल जी से विश्व कल्याण की अरदास की गई। और भारत देश में बेटियों के साथ हो रही लैंगिक हिंसा से सुरक्षा का दान देने वरदान साईं झूलेलाल से मांगा। और ऐसी हिंसा करने वाले मानसिक विक्षिप्त लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की गई। और वर्तमान में राजस्थान में नाबालिग बेटी के साथ हुई हिंसा की निंदा कर आरोपी को कठिन से कठिन सजा देने की मांग राष्ट्रपति से की गई।
समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव ने समापन पर शुकराना महोत्सव के द्वितीय शुकराना समाज की हर बेटी को किसी न किसी क्षेत्र में सफल रहने के लिए साईं झूलेलाल के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर शुक्र किया गया। और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया कि अपने समाज के साथ-साथ स्थानीय समाज में भी हर बालिका को अनिवार्य शिक्षा दिलाने हेतु जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर हर आर्थिक, शारीरिक,मानसिक हर प्रकार से संभव सहयोग करेंगे।जिससे कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। बिना भेदभाव के सृष्टि के हर बेटी के कल्याण हेतु परोपकार करेंगे।हर जरूरतमंद बेटी को मुश्किल समय में सदैव सहयोग करेंगे।

इसके अलावा अपने समाज के साथ अन्य स्थानीय बेटियों संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करेंगे।जिससे धर्म परिवर्तन,लव जिहाद से बच सकें। और विवाह अपने समाज के युवकों से ही करें।जिससे हर समाज की संस्कृति जीवित रहे।जिससे समाज की एकता एवं अखंडता को कायम रख सकें।

अगले शुक्रवार को तृतीय शुकराने में साईं झूलेलाल की प्रेरणा से समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले सभी युवकों का सम्मान कर शुकराना अर्पित किया जाएगा।इसके साथ समाज की मुख्य कुरीति युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। नशामुक्त करने हेतु समाज द्वारा कॉकटेल पार्टी विवाहों में प्रतिबंधित करने का संकल्प समाज के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी दिलाया जाएगा।इस आयोजन में समाज के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिक शामिल हुए ।कार्यक्रम के समापन पर भोग-प्रसाद, स्वल्पाहार का वितरण सभी श्रद्धालुओं में किया गया।
