
शाला के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक उन हजारों महात्माओं एवं संतो से भी बढ़कर होता है जो पूरे राष्ट्र की उन्नति में अहम भूमिका निभाता है ।
जांजगीर चांपा , 07 सितम्बर , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा संकुल केंद्र मुरलीडीह ठाकुर अकलतरा जांजगीर चांपा के छात्र छात्राओं ने महान शिक्षाविद और दर्शनशास्र के ज्ञाता शिक्षक एवं आजाद भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी का जन्म दिवस शिक्षक दिवस शिक्षक बनकर मनाया और विभिन्न विषयों को अपने स्तर पर बड़े ही बखूबी ढंग से पढ़ाया और भविष्य में शिक्षक बनकर अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में चलकर देश की सेवा करना चाहते है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक उन हजारों महात्माओं एवं संतो से भी बढ़कर होता है जो पूरे राष्ट्र की उन्नति में अहम भूमिका निभाता है ।

Latest Janjgir Champa : उन्होंने गुरु वशिष्ठ चाणक्य गुरु द्रोणाचार्य संदीपनी जैसे महान गुरुओं के सम्मान में कहा कि गुरु अंधकार को मिटकर सर्वस्व जगत में प्रकाश उद्दीपन हो ऐसा मशाल अपने शिष्य को जलाने की शिक्षा प्रदान करता है।कार्यक्रम में शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री रजनीकांत धीवर शैलेन्द्र कुंभकार रमा प्रधान धनेश राम वर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
trending video
