
कार्यक्रम के पश्चात समस्त शालाओं के सक्रिय पालकों का सम्मान संकुल प्रभारी एवम समन्वयक अमित धिरहि के द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री पतिराम रात्रे ने किया।
जांजगीर चाम्पा , 13 अगस्त,campussamachar.com, अमोरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के अंतर्गत मुरलीडीह संकुल केंद्र के 8 शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शालाओं के पलको का मेगा पीटीएम संकुल केंद्र मुरलीडीह ठाकुर में मनाया गया जिसमे लगभग 42 छात्र छात्राओं के माता पिता एवम पलको ने अपनी भागीदारी निभाई ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करने के बाद समस्त पलको का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया।तत्पश्चात संकुल केंद्र मुरलीडीह ठाकुर के संकुल प्रभारी मणिशंकर साहू ने प्रदेश भर के शालाओं में आयोजित मेगा पीटीएम के मुख्य उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया की शासन के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को समय पर प्राप्त हो उसे बताया मास्टर ट्रेनर्स आशीष तिवारी ने समस्त पलको मेगा पीटीएम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दिया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि पालक शिक्षक सम्मेलन के आयोजन से शासन के अति आवश्यक एवम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दिया । उन्होंने बताया जाति प्रमाण पत्र जो को शासन की अति महत्वपूर्ण योजना आवश्यकता के अनुरूप के छात्र छात्राओं को यथासंभव प्रयास करके प्रमाण पत्र जारी कराया जा रहा है।सकल अनुपात प्राप्त करने हेतु शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन एसएमसी समिति एवम पलको के सहयोग से किया जाता है, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 5+3+3+4 से 3 वर्ष के बच्चो का बालवाड़ी केंद्र में भर्ती कराकर कौशल विकास मिशन तक अध्यन अध्यापन कार्य कर सकते है।त्रैमासिक ,अर्ध वार्षिक एवम वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित पलको एवम शिक्षक सम्मेलन कराकर बच्चो की प्रगति,कामिया तथा मजबूत पक्ष की जानकारी पलको से साझा किया जाना प्रस्तावित है।
रोगदा की शिक्षिका श्रीमती पल्लवी सिंह ने कहा छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु बच्चो के भौतिक विकास हेतु सह संज्ञानात्मक गतिविधि करने पर जोर देते हुए कहा विभिन्न गतिविधि का आयोजन बागलेस डे शनिवार के दिन आयोजित करने हेतु बताया। अमानरा के शिक्षक सुनील शर्मा ने बताया की अपने शाला के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र जारी कराया गया है ।अंत में समस्त पालकों ने एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात समस्त शालाओं के सक्रिय पालकों का सम्मान संकुल प्रभारी एवम समन्वयक अमित धिरहि के द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पतिराम रात्रे ने किया। पालको में ज्ञानीक राम धैर्य , राजू जगत, मनोहर जोगी ,सखाराम पतले ,विकास कैवर्त्य,अर्जुन केवट ,भारत पथारे, ओमप्रकाश बंजारे,श्रीमती भगवती देवी,रामदयाल यादव,वीरेंद्र कुमार मिरी,श्रीमती सत्यभामा बर्मन,विजय कुमार मिरी ,श्रीमती अन्नू साहू , विभिन्न शालाओं के प्रधान पाठक एवम शिक्षक लोकपाल बर्मन ,रमा प्रधान,शैलेंद्र कुंभकार ,जोगी सर,बर्मन सर , ओम प्रकाश रत्नाकर ,अर्जुन झाड़े एवम शाला के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
