

- शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सभी प्राथमिक, शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला सहित हाई हॉयर सेकेंडरी स्कूल में भी आयोजित है ।
जाँजगीर चांपा , 08 अक्तूबर , सरपंच सहित ग्राम पंचायत अमोरा के समस्त प्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासियों ने टीम लीडर के साथ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान (Education Quality Campaign) हेतु सामाजिक अंकेक्षण किया जिसमे दिए गए रूबरिक्स में 20 प्रकार के प्रश्न सम्मिलित थे जो विद्यार्थियों से संबंधित ,शिक्षकों से संबंधित तथा विद्यालय से संबंधित प्रश्न रहा जिसमें अकलतरा जांजगीर चांपा जिला के पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा सागरपारा स्कूल किया गया।
Education Quality Campaign: आपको बता दे कि कुछ वर्ष पूर्व भी पूर्व में शिक्षा गुणवत्ता अभियान (Education Quality Campaign) हेतु सामाजिक अंकेक्षण किया गया था जिसमें जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था।इस बार सामाजिक अंकेक्षण हेतु जो टूल्स दिया गया था वो राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया है जिसमें शिक्षकों के विषय आधारित से लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सूचकांक भी दिए थे जो विद्यार्थी विकास सूचकांक नाम से है। शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सभी प्राथमिक, शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला सहित हाई हॉयर सेकेंडरी स्कूल में भी आयोजित है ।
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता (Education Quality Campaign) अभियान हेतु सामाजिक अंकेक्षण के टीम लीडर अनुभव तिवारी,पूर्व सेवानिवृत शिक्षक गणेशराम निर्मलकर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तुरपाल सिंह सचिव यादव और सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह, पंच वार्ड 9 लेखराम साहू ,रूपेश दुबे ,उमाशंकर पटेल ,रविशंकर पटेल उपाध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय, रजनीकांत धीवर शैलेन्द्र कुंभकार रमा प्रधान धनेश राम वर्मा अंशु यादव सहित पालकगण उपस्थित थे।
trending video
