

- सभी बच्चे प्रभात फेरी के लिए कतार बद्ध होकर ग्राम अमोरा के एक चक्कर लगाने के पश्चात शाला प्रांगण में परंपरागत राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
जाँजगीर चाम्पा, 27 जनवरी ,campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा में 76 वाँ गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2025 ) समारोह बड़े ही उल्हास पूर्ण और धूमधाम से मनाया गया।प्रातः 7 बजकर 30 मिनट में शाला के सभी छात्र छात्राये अपने गणवेश पहनकर उपस्थित हो गए थे .सभी बच्चे प्रभात फेरी के लिए कतार बद्ध होकर ग्राम अमोरा के एक चक्कर लगाने के पश्चात शाला प्रांगण में परंपरागत राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण शासकीय प्राथमिक शाला एवम पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक लोकपाल बर्मन एवं जयंत सिंह क्षत्रिय ने किया। ध्वजारोहण के पश्चात शाला के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी बीच सेवानिवृत विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे एल भानू जी का पदार्पण हुआ और उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत गणतंत्र दिवस समारोह के बारे में विस्तार से बच्चो को बताया कि इसी दिन स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारे देश में डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान लागू किया गया था और गणतंत्र स्थापित हुआ था।
शाला के विकास और शाला भवन के विस्तार के बारे में उन्होंने बताया की प्राथमिक शाला भवन और पूर्व माध्यमिक शाला भवन को डिस्मेंटल करने हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जा चुका है तथा नए भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बनना है तो फूलों की तरह बनिए जो चारी तरफ अपनी खुशबू बिखेरता है। कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक श्री जयंत सिंह क्षत्रिय ने संबोधित करते हुए कहा कि ” गर शहीद भगत सिंह ना होता ना गांधी सा फकीर ,क्या पता ऐ हिंदुस्तान क्या होती तकदीर। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए भारतीय संविधान एक महत्वपूर्ण विषय ही नहीं वरन एक नियम है एक कानून है जिसका पालन करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है।
Republic Day 2025 news, : कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।इस बीच प्रधान पाठक श्री लोकपाल बर्मन ने भी संबोधित किया।समस्त कार्यक्रम का संचालन कक्षा 8वीं की छात्रा कु इशिका जांगड़े ने किया। शाला के वरिष्ठ शिक्षक रजनीकांत धीवर शैलेंद्र कुंभकार श्रीमती रमा प्रधान धनेश राम वर्मा श्रवण कुमार भानू योगेंद्र राय तथा शाला प्रबंधन समिति सदस्य पालक गण तथा स्वसहायता समूह के सदस्यगण तथा शाला के सफाई कर्मचारी शिव कुमार पटेल एवं पुटू यादव सहित छात्र छात्राओं ने अपना योगदान दिया।
