
रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स डी आर जी जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि लगभग पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन ई पी 2020 लागू किया जा जा रहा है.- जांजगीर चांपा जिला एवं सक्ती जिले के सभी 9 विकासखंड के गणित,अंग्रेजी, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,हिंदी और संस्कृत विषय के प्रशिक्षण जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट जांजगीर में दो चरण में दिनांक 19 जुलाई को संपन्न हुआ.
जांजगीर चांपा, 19 जुलाई ,जांजगीर चांपा जिला एवं सक्ती जिले के सभी 9 विकासखंड के गणित,अंग्रेजी, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,हिंदी और संस्कृत विषय के प्रशिक्षण जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट जांजगीर में दो चरण में दिनांक 19 जुलाई को संपन्न हुआ जिसमें प्रत्येक विषय से तीन तीन मास्टर ट्रेनर्स राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में ट्रेनिंग कर मई माह के अंतिम सफ्ताह से आए थे और जिले में तीन तीन विषय की प्रशिक्षण दो चरण में आयोजित हुआ था जिसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक विषय के तीन तीन ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप यानी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया ।
रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स डी आर जी जयंत सिंह क्षत्रिय ने बताया कि लगभग पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन ई पी 2020 लागू किया जा जा रहा है, जिसके तहत हर बच्चो को विशिष्ट क्षमताओं की स्वीकृति सहित तार्किक और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहन देना और नैतिक ,मानवीय और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा सहित अन्य सिद्धांतों को परिपूर्ण करने हेतु तथा इसका विजन है कि भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाकर एक जीवंत और न्यायसंगत ज्ञान समाज में।बदलने के लिए प्रत्यक्ष रूप से योगदान करेगी।

पांच दिवसीय दो चरण के समापन दिवस पर डाइट प्राचार्य श्री बी पी साहू ने समस्त प्रशिक्षण पर आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा किराष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रत्येक शिक्षक के लिए और उनके विद्यार्थियों को हमारे शिक्षा संस्थानों की पाठ्यचर्या और शिक्षाविधि छात्रों में अपने मौलिक दायित्वों और संवैधानिक मूल्यों तथा देश के साथ जुड़ाव और बदलते परिवेश में नागरिक की भूमिका और उत्तरदायित्वों की जागरूकता उत्पन्न करें और राष्ट्र को विकसित बनाने में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करे।
प्रशिक्षण को प्रशिक्षण प्रभारी डाइट सहायक प्राध्यापक एस के राठौर, एम सी चन्द्रा गोपेश साहू श्रीमती प्रतिभा साहू संजय शर्मा जी के जायसवाल जयंत सिंह ने भी संबोधित किया एवं मास्टर ट्रेनर्स जीवन लाल यादव उदय देवांगन, श्रीवास मानिकपुरी सर महिलांगे, चौहान टेम्बूलकर ,अरुणा व्यास मिरि सहित समस्त प्रशिक्षण प्राप्त बी आर जी उपस्थित रहे।
