
जांजगीर चांपा, 29 जुलाई , शासकीय प्राथमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक लोक पाल वर्मन द्वारा शराब का सेवन करके विद्यालय आने और विद्यार्थियों से अभद्र पूर्ण व्यवहार करने की निंदा करते हुए ग्राम ग्राम पंचायत ने आज एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है. प्रस्ताव में कहा गया है कि उक्त प्रधान पाठक लोक पाल वर्मन को तत्काल प्रभाव से अन्य विद्यालय स्थानांतरित करते हुए कठोरतम सजा दी जाए.
ग्राम पंचायत की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार दो पालियों में संचालित विद्यालय को एक पाली में संचालित करने संबंधी दिए गए आदेश को तत्काल वापस लिया जाए क्योंकि युक्तिकरण के बाद यहां के एक शिक्षक का स्थानांतरण हो गया है और ऐसे में प्राथमिक शाला एकल शाला हो गई है. इसलिए दोनों शालाओं को पूर्ववत संचालित करने का आग्रह किया गया है . ग्राम पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव की प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री , शिक्षा मंत्री, DEO , BEO सहित सभी अधिकारियों सभी जनप्रतिनिधियों यों को प्रेषित की गई है .
ग्राम पंचायत की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव भी पारित किया गया है कि विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक प्रयास की जाएं . इतना ही नहीं शराब का सेवन करने वाले उक्त शिक्षक के खिलाफ विद्यार्थियों ने भी शिकायत दर्ज कराई है . इसके पहले भी ग्राम पंचायत की ओर से लिखितरूप से प्रधान पाठक को भी अवगत कराया गया था कि वे शराब का सेवन करके विद्यालय ना आए लेकिन इसके बावजूद उन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दी गई चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा और जब भी प्रधान पाठक विद्यालय आते हैं तो वह अनुशासनहीनता करते हैं . शराब का सेवन किया होने के कारण अध्ययन अध्यापन का भी कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है
स्थानीय लोगों ने भी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया था कि शराब का सेवन करने वाले ऐसे प्रधान पाठक को विद्यालय से दूर रखा जाए अन्यथा विद्यार्थियों पर भी बुरा असर पड़ेगा और उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी . उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला अमोरा के प्रधान पाठक के शराब सेवन की चर्चा और व्यवहार के कारण पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं . लोगों का कहना है कि एक शिक्षक का सम्मानजनक पद होने के कारण शिक्षकों का सम्मान किया जाता है , लेकिन ऐसे शिक्षकों के कारण अन्य शिक्षकों के सम्पमान भी असर पड़ रहा है.
ग्राम पंचायत का प्रस्ताव
.
