बिलासपुर, 09 मार्च , महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर Atal Bihari Vajpayee Trust के तत्वावधान में एक विशेष वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। इस वेबिनार में भारत सहित विभिन्न देशों से 34 महिला शिक्षाविद्, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुईं।
वेबिनार का संचालन डॉ. कृति उपाध्याय (एमबीबीएस, वलसाड, गुजरात) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञ महिलाओं ने नेतृत्व, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, योग, परामर्श एवं सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए।
International Women’s Day : कार्यक्रम में बेंगलुरु से वैश्विक प्रेरक वक्ता इंजीनियर सोनेश भारद्वाज, चेन्नई से प्रबंधन सलाहकार सुजाता सुरेश तलुपुरु, फिलीपींस से प्रिया मुरुगेसन, असम से डॉ. प्रीथा रायचौधरी, मुंबई से डॉ. कस्तूरी, मलेशिया से डॉ. शांति रामैय्या, दिल्ली से इंदु पुंज, यूनाइटेड किंगडम से नीलम दवे, एम्स दिल्ली से डॉ. सरिता कुमारी, भिलाई से अभा शिवकुमार, मुंबई से श्वेता पड्डा, मुरादाबाद से पेनु कुमारी, दिल्ली से संगीता शर्मा, गया से स्वाति शर्मा, शिमला से डॉ. अंजली देवान, महाराष्ट्र से डॉ. संचिता ब्रह्मचारी, चेन्नई से एस. संथानालक्ष्मी, गाजियाबाद से रचना साहि, मैसूर से डॉ. पी. दीपा़, नई दिल्ली से ध्वनि जैन, कोलकाता से प्रतीति रायचौधरी, बेंगलुरु से केनिशा खत्री, रोहतक से डॉ. दीपा तनेजा, हैदराबाद से प्रवीण सिंह, बेंगलुरु से नेहा अरोड़ा, कोलकाता से कोमल कुमारी, दिल्ली से डॉ. नवतिका सिंह नौटियाल, नोएडा से डॉ. स्मृति सेठी, बेंगलुरु से स्नेहा मिश्रा सहित अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने सहभागिता की।
International Women’s Day news : वेबिनार के दौरान सभी प्रतिभागियों ने महिला नेतृत्व, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि ज्ञान, संवाद और सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी ट्रस्ट की ओर से सभी 34 प्रतिभागी महिलाओं को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस वेबिनार ने महिला नेतृत्व, सहयोग और सामाजिक जागरूकता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।
