
- सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और संस्थापिका स्व. श्रीमती सुशीला चोपड़ा के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लखनऊ, 04 जुलाई , campussamachar.com, लखनऊ के बांस मंडी चौराहा, चारबाग स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज ( Industrial Inter College – Lucknow ) में बुधवार को वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश बरनवाल एवं एस. के. शुक्ला द्वारा विद्यालय के प्रबंधक श्री जितेंद्र कुमार चोपड़ा जी की माता संस्थापिका स्व. श्रीमती सुशीला चोपड़ा की पुण्य स्मृति में अर्जुन के पौधे का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं विद्यार्थियों में हरियाली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में कदम उठाया गया, बल्कि यह संदेश भी दिया गया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और संस्थापिका स्व. श्रीमती सुशीला चोपड़ा के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
