- इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा को शिक्षा जगत में उनके कुशल नेतृत्व और समर्पित सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
लखनऊ, 29 जुलाई , लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Bahrauli Inter College Lucknow ) में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर गोसाईगंज लखनऊ के ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट विनय कुमार वर्मा डिंपल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Bahrauli Inter College Lucknow ) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा, अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन एवं,समाजसेवी प्रेमशंकर वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय को चुनने एवं विद्यालय के निर्माण विकास आदि कार्य में सहयोग, योगदान के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा को शिक्षा जगत में उनके कुशल नेतृत्व और समर्पित सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निम्नलिखित समर्पित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया:
श्री सर्वेश कुमार वर्मा
श्री अमित कुमार
श्री उमेश कुमार
श्री विवेक कुमार वर्मा
श्रीमती गरिमा देवी
श्री प्रेम कुमार
श्री श्रीकांत
श्री संजय अवस्थी
श्री राम अचल
श्री संजय सिंह
श्रीमती लक्ष्मी सिंह
श्रीमती अंजू वर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख विनय वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। गुरु न केवल अक्षर ज्ञान कराते हैं, बल्कि शिष्य के जीवन को संवार कर उसे समाज का एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। अमेठी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज नयन ने बताया कि आज हम जो कुछ भी हैं उन सब के पीछे माता पिता और गुरुओं का ही योगदान है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी शिक्षण टीम की मेहनत और निष्ठा का परिणाम है। गुरु के सम्मान की कड़ी में गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिंपल ने पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
