
- इस अवसर पर सुमन राजेंद्र कौशिक जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा की महिमा को बताते हुए कहा कि यह त्यौहार हर वर्ष आषढ़ मास की पूर्णिमा को आता है और इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जयंती के रूप में भी मनाया जाता है.
बिलासपुर , 10 जुलाई , आज शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में गुरु पूर्णिमा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा अपने गुरुजनों प्रधान पाठक शांति तिर्की शैक्षिक समन्वयक ओम प्रकाश वर्मा प्रदीप कुमार मुखर्जी अनिता बोरकर सुमन राजेन्द्र कौशिक,क्रांति सिंगरौल जी का श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया . इस अवसर पर सुमन राजेंद्र कौशिक जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा की महिमा को बताते हुए कहा कि यह त्यौहार हर वर्ष आषढ़ मास की पूर्णिमा को आता है और इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जयंती के रूप में भी मनाया जाता है .

इस दिन वेदव्यास जी का जन्म भी हुआ था जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया उनके सम्मान में ही इस दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है .

शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा भक्ति और कृतज्ञता का प्रतीक है जो गुरु का सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है हिंदू संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा विष्णु महेश के समान पूजनीय मान गया है ओम गुरु ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुदेव महेश्वर गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे वर्मा जी ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि आज प्रदीप कुमार मुखर्जी उच्च वर्ग शिक्षक के माता जी स्वर्गीय मीरा मुखर्जी के अवतरण दिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया गया।

वर्मा जी ने कहा मां भी गुरु होती है मां हम से दुर जरूर चली गई है तो क्या हुआ , लेकिन उनके दी गई अच्छे शिक्षा, संस्कार, सदैव पथ प्रदर्शक बना रहेगा इस सुअवसर पर नेता भोज में विद्यार्थियों को मीठा फल , केला वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद प्रेषित गई.
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/1eePB7KN6zA?feature=share
