

- कार्यक्रम का शुभारम्भ मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डा कीर्ति मदनानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन प्राचार्य प्रो दीप्ति खरे एवं प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में हुआ।
उन्नाव , 10 सितम्बर , विश्व आत्महत्या निवारण दिवस (10 सितम्बर 2025 (World Suicide Prevention Day 2025 ) के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय गोसाईखेडा उन्नाव ( Government Degree College Gosaikheda ) में मनोविज्ञान विभाग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श समिति के तत्वाधान में आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, आत्महत्या की रोकथाम के लिए सहयोगी वातावरण तैयार करना तथा आशा और सकारात्मक सोच का संदेश देना था।
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए किंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/BbrdC7j-Nls?feature=share
कार्यक्रम का शुभारम्भ मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डा कीर्ति मदनानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन प्राचार्य प्रो दीप्ति खरे एवं प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में हुआ। प्रारम्भ में आत्महत्या निवारण दिवस के महत्व तथा इसकी थीम पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंतर्गत कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं ।स्लोगन लेखन प्रतियोगिता – आत्महत्या निवारण विषय पर।डा कीर्ति मदनानी एवं डा ज्योति बाजपाई द्वारा प्रेरक व्याख्यान दिया गया, जिसमें मानसिक तनाव के लक्षणों की पहचान और प्रारम्भिक मनोवैज्ञानिक सहायता पर चर्चा की गई। इसी के साथ एक लघु नाटिका भी छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी ।

World Suicide Prevention Day 2025 : वाल ऑफ़ होप – विद्यार्थियों को अपने मन में आशा या सकारात्मकता के प्रथम विचार को लिखकर वाल पर चिपकाना था। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पैम्फलेट वितरित किए गए जिनमें आत्महत्या के चेतावनी संकेत, बचाव के उपाय और हेल्पलाइन नंबर शामिल थे। अंत में डा ज्योति बाजपाई द्वारा सभी को शपथ दिलायी गयी। समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी और सार्थक रहा, जिसने ग्रामीण विद्यार्थियों में आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया।
trending video
