दुर्ग /भिलाई. स्वर्गीय माता पार्वती साहू जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से केम्प- 2 बैकुंठनगर निवासी सुपुत्र मनमोहन साहू द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-11 क्रमांक 1 खुर्सीपार भिलाई में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीलिंग पंखे दान किए गए। विद्यालय में पंखे लगाए जाने से विद्यार्थियों को गर्मी के दिनों में अध्ययन के दौरान काफी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर दानदाता ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनके जाने के बाद उनकी स्मृति को केवल तस्वीरों तक सीमित रखने के बजाय यदि उनके नाम पर समाज और बच्चों के हित में कोई उपयोगी कार्य किया जाए, तो वह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी भावना से सरकारी स्कूल के बच्चों की सुविधा के लिए पंखे दान करने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय के प्रधानपाठक श्रीमती ग्लोरिया बड़ा, नवाचारी शिक्षक कामता साहू , समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य विद्यालय और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छोटी-सी सहायता भी उनके सीखने के वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें
