Prof Amit Kumar Saxena

बिलासपुर॰ गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas University) की विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु सक्षम अनुमोदन उपरांत प्रो. प्रवीण कुमार मिश्रा प्राध्यापक इतिहास विभाग के स्थान पर आगामी आदेश पर्यंत प्रो. अमित कुमार सक्सेना प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस एंड इंफ ार्मेशन टेकनालॉजी विभाग को प्रशासन का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ भौतिकी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. जय सिंह को समन्वयक भर्ती के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग का परीक्षा कार्यक्रम
Guru Ghasidas University ने अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के एमटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2020-21 का ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय सेमेस्टर (ऑनलाइन परीक्षा) का कार्यक्रम
परीक्षा का समय- सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक होगा।
- 04 अक्टूबर 2021 को एडवांस्ड फ्लूड मैकेनिक्स
- 05 अक्टूबर 2021 को एडवांस्ड मास ट्रांसफर
- 06 अक्टूबर 2021 को इंडस्ट्रीयल पॉल्यूशन कंट्रोल टेकनालॉजीस
- 07 अक्टूबर 2021 को डिजाइन एंड डेवेलपमेंट ऑफ केटेलिस्ट एवं
- 08 अक्टूबर 2021 को सेफ्टी हेजाडर्स एंड रिस्क एनालिसिस।
