
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, is a Central University of India, located in Bilaspur C.G. State ) की उन्नत भारत अभियान टीम के सदस्यों ने गोद ग्राम पुडू में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन 29 सिंतबर को किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा ललिता भगत रहीं।
मुख्य अतिथि भगत ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अर्थव्यवस्था के संवर्धन के लिए रोजगारोन्मुखी जीविका प्रणाली को अपनाये एवं स्वयं रोजगार दाता बने। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के लिए समूह के महत्व पर जोर देते हुए महिला समूहों को सरकार और बैंक प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। इन सुविधाओं के अंतर्गत कई प्रकार के उत्पाद जैसे अगरबती, पापड़, मशरुम, केचुआ खाद इत्यादी घर पर तैयार कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गुरवा, घुरवा और बाड़ी द्वारा लोगों को मिल रहे फायदे का जिक्र कर इससे लाभान्वित होने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
एसबीआई के चीफ मैनेजर चटर्जी ने किया प्रोत्साहित
जिले के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक बिलासपुर देवदास चटर्जी ने धन एवं उसको बढ़ाने हेतु अनेक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अब सभी लोगों खाता बैंक में खुल चुका है लेकिन न्यूनतम राशि खाते में न होने की वजह से अटल पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा इत्यादि का लाभ लोगों को नही मिल पाता है। आमंत्रित वित्तीय साक्षरता काउंसलर देशधर ने बैंक द्वारा संचालित अनेक ऋण सुविधाओं के बारे में बताया।
नोडल अधिकारी केके चंद्रा ने रखी बात
उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ के. के. चंद्रा ने Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, is a Central University of India, located in Bilaspur C.G. State, के द्वारा गोद ग्रामों में चलाये जा रहे जनजागरण एवं अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर बताया कि कमाना एवं बचाना दोनों ही कठिन क्रिया है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक छपोरा शाखा के प्रबंधक विनीत ने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को एस.के. यादव पंचायत इंस्पेक्टर जनपद कोटा, भारतीय स्टेट बैंक रतनपुर के शाखा प्रबंधक सुनील मिश्रा, धन सिंह पैकरा, जनपद सदस्य, विश्वविद्यालय से डॉ. एस. के. साही, डॉ. सुबल दास, डॉ. डी. के. पटेल ने संबोधित कर लोगों को वित्त प्रबंधन हेतु जागरूक किया । कार्यक्रम में सरपंच पुडू पावे टोप्पो, सरपंच तेंदुभाठा पूर्णिमा पैकरा, दुबराज सिंह, सचिव पुडू कोले, आनद जायसवाल, सामले, पतराम सिंह राजेश्वर टोप्पो, ज्ञान सिंह समेत पूरे क्षेत्र के लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।

सीयू में सितंबर माह में कर्मचारी सेवानिवृत्त
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, is a Central University of India, located in Bilaspur C.G. State) के प्रशासन विभाग में सेवारत उधो प्रसाद शर्मा एम.टी.एस 30 सितंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हुए।
उधो प्रसाद शर्मा एम.टी.एस. प्रशासन विभाग ने 25.09.2021 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप 30 सितंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हुए।
शर्मा को केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1972 के प्रावधानानुसार सेवा स्वत्तवों का भुगतान किया गया। इस अवसर पर उनके अवकाश नकदीकरण, सेवा उपादान एवं पेंशन निर्धारण के समस्त स्वत्वों का भी भुगतान हुआ। Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, is a Central University of India, located in Bilaspur C.G. State के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने सेवानिवृत्त हो रहे उधो प्रसाद शर्मा एम.टी.एस. प्रशासन विभाग को समस्त सेवा स्वत्व प्रदान किये।
