
बिलासपुर. गुरू घासीदास विश्वविद्यालय Guru Ghassidas Vishwavidayalaya
Koni, Bilaspur, (C.G.) प्रशासन ने मरम्मत एवं रखरखाव के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरों को खाली कराने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों को खाली कराया गया था। अब गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) द्वारा बालक एवं बालिका छात्रावासों में मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हें में महामारी कोविड-19 के पूर्व में कमरे आबंटित किये गये थे वे दस दिनों के भीतर उन्हें खाली कर दें। जो विद्यार्थी ऐसा नहीं कर सकेंगें उनके कमरे से निकाले गये सामान को विश्वविद्यालय द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखकर कमरे की मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में किसी भी प्रकार जानकारी हेतु विद्यार्थी संबंधित छात्रावास अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर हो रहे आयोजन
बिलासपुर. Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता सप्ताह की थीम स्वतंत्र भारत/75: सत्यनिष्ठता से आत्मनिर्भरता पर विभिन्न कार्यक्रम हुए और अभी हो रहे हैं।
इसी क्रम Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) द्वारा ऑनलाइन निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध प्रतियोगिता का विषय ”स्वतंत्र भारत: 75 साल भारत” एवं भाषण प्रतियोगिता का विषय ”स्वतंत्रता का अमृत पर्व” है। विभागाध्यक्षगण निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विभागीय स्तर के एक-एक विजेताओं के नाम विद्यापीठ स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु 27 अक्टूबर 2021 तक भेजेंगे। अधिष्ठातागण दोनों प्रतियोगिताओं के एक-एक विजेताओं के नाम 29 अक्टूबर, 2021 तक Guru Ghassidas Vishwavidayalaya Koni, Bilaspur, (C.G.) स्तर की प्रतियोगिता हेतु उपलब्ध कराएंगे।
